फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees Sway to the Bhajans of Shyam Baba

Meerut News: श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 19 May 2026 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees Sway to the Bhajans of Shyam Baba
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गंगानगर स्थित ईशापुरम में श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निशान पटेल ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके पश्चात अनिल गोयल ने मेरी प्रेम भरी आवाज सांवरा सुनकर दौड़ा आया...भजन प्रस्तुत कर बाबा श्याम का आह्वान किया। श्याम बाबा के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
बड़े मंगल के अवसर पर कार्तिक पंडित ने हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कीर्तन की शुरुआत की। उन्होंने मेरा श्याम दीवाना हो गया खाटू के मेले में...भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, ऐश्वर्या वर्मा ने श्याम तेरी ज्योत को मेरा प्रणाम...भजन गाया।
विज्ञापन

शिवम शर्मा ने बजाओ राधे नाम की ताली...पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर अनिल कुमार गोयल, दीपक कुमार, रतनलाल, सुमित अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed