Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees prayed for happiness, peace, and good health at the shrine of Mother Mary.

Meerut News: माता मरियम के दरबार में श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-शांति और आरोग्य की कामना

Wed, 04 Nov 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees prayed for happiness, peace, and good health at the shrine of Mother Mary.
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव के चलते प्रार्थना सभा में शामिल श्रद्ध
- विशेष प्रार्थना सभा में भजनों और मिस्सा बलिदान के साथ हुआ आध्यात्मिक आयोजन, बीमारों के लिए भी की गई प्रार्थना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कृपाओं की माता मरियम महोत्सव के तहत बुधवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। महोत्सव में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर परिवार, समाज और देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान बीमारों के शीघ्र स्वस्थ होने और जीवन की परेशानियों से मुक्ति के लिए विशेष प्रार्थनाएं भी की गईं।
प्रार्थना सभा में फादर मारियो विनो ने माता मरियम के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता मरियम पवित्रता, विनम्रता और ईश्वर के प्रति समर्पण की मिसाल हैं। उन्होंने अपने जीवन से मानवता को प्रेम, करुणा और दूसरों की मदद करने की प्रेरणा दी। धर्मगुरुओं ने कहा कि माता मरियम ने प्रभु यीशु को जन्म देकर मानवता के उद्धार का मार्ग प्रशस्त किया। आयोजन के दौरान माता मरियम के भजनों का गायन, माला विनती और मिस्सा बलिदान किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को परम प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

फादर मार्टिन रावत ने कहा कि माता मरियम के माध्यम से प्रभु यीशु के समक्ष अपनी प्रार्थनाएं पहुंचाने की परंपरा श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी से बुराइयों से दूर रहकर प्रेम, सेवा और सद्भाव का रास्ता अपनाने का आह्वान किया। प्रार्थना सभा में देश-दुनिया में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed