फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees of Kasauli village returned after visiting Kedarnath Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: केदारनाथ से दर्शन कर लौटे श्रद्धालु, बोले- मौत के मुंह से आए वापस;  भूस्खलन-दलदल से हुई परेशानी

Sun, 04 Aug 2024 09:30 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Aug 2024 09:30 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले से केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन को गए श्रद्धालु अपने गांव पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना है वह मौत के मुंह से निकलकर घर वापस आ गए। वहीं, बेसब्री से इंतजार कर रहे परिजनों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
Devotees of Kasauli village returned after visiting Kedarnath Muzaffarnagar
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन को गए श्रद्धालु रविवार सुबह गांव पहुंच गए। श्रद्धालुओं का कहना है वह मौत के मुंह से निकल घर वापस आ गए। पहाड़ों पर एक किमी से ज्यादा ऊंचाई पर ऊपर चढ़कर 23 किमी पीड़ादायक रास्ते पर चलने का जोखिम भी लेना पड़ा। बेसब्री से इंतजार कर रहे परिजनों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन


केदारनाथ से लौटे डॉ. बॉबी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर प्राकृतिक आपदा में प्रशासन के प्रयास नाकाफी है। शुक्रवार सुबह दर्शन कर लिए थे। लेकिन रास्ता बहने के कारण पार्किंग तक पहुंचने का कोई साधन नहीं बचा। प्रशासन केदारनाथ के हेलीपैड से हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को निकालने का दावा किया गया। लेकिन भारी भीड़ होने के कारण पुलिस व्यवस्था नहीं बना सकी। उनका कहना है प्रशासन दावे करता रहा कि रास्ता साफ हो गया है। लेकिन मौके हकीकत कुछ ओर थी। मजबूरी में उन्होंने केदारनाथ से पैदल चलना शुरू किया। रास्ता कहीं साफ नहीं मिला। पौड़ी मार्ग पर सोनप्रयाग के निकट गंगा का पुल टूटा होने के कारण वापसी का कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन


पहाड़ों पर दलदल और दूसरी तरफ गंगा
खतरों से खेलते हुए पहाड़ों पर चढना शुरू किया, लेकिन बारिश के कारण भूस्खलन और दलदल में बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। यह क्षण यात्रा सबसे खतरनाक रहा। रस्सों के सहारे एक किमी से अधिक ऊंचाई पर चढ़ना पड़ा। सब श्रद्धालुओं की जुबां पर बस भोले नाथ का नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोन प्रयाग से बाइकों से पहुंचे गांव
बॉबी सिंह के साथ अंकित पुंडीर, जितेंद्र, रणधीर सिंह, मिटठू, सत्तन, जितेंद्र, राजीव और पंकज सब वापस आ गए। सोन प्रयाग से शनिवार दोपहर बाद चलकर अलसुबह गांव पहुंचे तो परिजनों ने राहत की सांस ली।

केदारनाथ दर्शन को गया युवक लापता
मीरापुर। ग्राम हाशमपुर से अपने साथी के संग बाइक से केदारनाथ दर्शन को गया युवक गंगोत्री-केदारनाथ मार्ग पर लापता हो गया। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 23 जुलाई को रामराज के ग्राम हाशमपुर निवासी 24 वर्षीय दुष्यंत प्रजापति अपने दोस्त निक्की के साथ केदारनाथ दर्शन करने गया था। 31 जुलाई सुबह के समय यात्रा के दौरान गंगोत्री में दुष्यंत की बड़े भाई जोनी से मोबाइल फोन पर बात हुई। इस दौरान दुष्यंत प्रजापति ने परिजनों से गंगोत्री से केदारनाथ जाने की बात बताई थी। उसके बाद से दुष्यंत का मोबाईल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। 


वहीं, दुष्यंत के दोस्त निक्की ने गुरुवार को एक पुलिसकर्मी के फोन से घर फोन करके बताया कि यात्रा के दौरान हरिद्वार के रास्ते मे उसका फोन कही निकलकर गिर गया है। गंगोत्री से केदारनाथ यात्रा के दौरान दुष्यंत व निक्की रात्रि में जंगल मे रास्ता भटक गए थे। दुष्यंत ने डायल 112 नंबर पर कॉल कर रास्ता भटकने की जानकारी दी। फिर मोबाइल डिस्चार्ज हो गया। वह रास्ते में भटककर जंगल में गुम हो गया। केदारनाथ यात्रा के दौरान रास्ते मे मेडिकल परीक्षण में निक्की का ऑक्सीजन लेवल कम मिला। जिस पर उसे आगे जाने नहीं दिया। जिसके बाद वह तो केदारनाथ पहुंच गया। लेकिन दुष्यंत का कोई सुराग नही लग पाया है। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed