{"_id":"68756f7090571bac3a01952e","slug":"devotees-gathered-for-jalabhishek-on-the-first-monday-meerut-news-c-14-1-mrt1002-916339-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सावन के पहले सोमवार को ओघड़नाथ मंदिर में जल चढाने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़..
मेरठ। श्रावण के पहले सोमवार को बाबा औघड़नाथ सहित अन्य मंदिरों में हजारों श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए उमड़े। कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी के बीच सुबह पांच बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह चार बजे समय अनुसार पूजा हुई। पंडित श्रीधर त्रिपाठी के साथ अन्य पुजारियों ने विधिविधान से पूजन किया। शिवलिंग को पुष्पों से सजाया गया। गर्भ ग्रह के साथ मंदिर के बाहर भी फूलों और लाइटों से सजावट की गई। नैंसी चौराहा, शनिदेव मंदिर वेस्ट एंड रोड, एमएच रोड मुख बधिर विद्यालय पर बड़े वाहनों को रोका गया। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि सुबह और शाम को कतारें मंदिर से 200 मीटर दूर तक लगी रहीं।
उन्होंने कहा कि इस मंदिर में सुबह से रात तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। रात में भी मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगा उठा। इसके अलावा नीलकंठ महादेव मंदिर, मंदिर महादेव, बाबा धानेश्वर नाथ मंदिर, महा बिल्वेश्वर नाथ मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, सरस्वती लोक मंदिर में भव्य सजावट की गई। नगर निगम स्थित बाबा झारखंडी महादेव मंदिर में पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
कई जगह लगे भंडारे
- शहर में कई जगहों पर भंडारे लगाए गए। रोटरी क्लब मेरठ फ्रेंड्स क्लब की ओर से बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर भंडारा लगाया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वैद्यवाड़ा श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा की गई। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। दोपहर में भंडारा हुआ। वहीं, भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में अध्यक्ष पंडित गणेश दत्त शर्मा ने पूजन किया। मुकुल अग्रवाल को भी सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
-- -- --
नवकार मंत्र का उच्चारण किया
मेरठ। गुरुदेव नित्यानंद सूरीश्वर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुमति वल्लभ जैन युवक मंडल सदर की ओर से भंडारा लगाया गया। सभी ने मिलकर नवकार मंत्र का उच्चारण किया। गुरु देव को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मोहित जैन, भावेश जैन, शशांक जैन, विनय जैन, मयंक जैन, गौरव जैन, दिवेश जैन, उदित जैन रहे। ब्यूरो