{"_id":"6a3d2a54a045c79c4b0b6b5c","slug":"devotees-danced-to-khatu-shyam-bhajans-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112730-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खाटू श्याम के भजनों पर थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खाटू श्याम के भजनों पर थिरके श्रद्धालु
Thu, 25 Jun 2026 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मवाना । खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान खाटू श्याम के दर्शन कर पूरा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
विधिवत पूजा अर्चना और आरती के साथ संकीर्तन शुरू हुआ। इसमें भजन गायकों ने खाटू श्याम बाबा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, डॉ. अजय वीर गर्ग, मंत्री विनय दुबलिश, मंदिर समिति अध्यक्ष सुभाष रस्तोगी, मनोज गोयल, मयंक रस्तोगी, मनोज गहलोत, मल्ली जैन, अजय, कुलदीप रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।