Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees bathed in the Ganges and attained spiritual merit.

Meerut News: श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर धर्म लाभ उठाया

Tue, 24 Nov 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees bathed in the Ganges and attained spiritual merit.
परी​क्षितगढ़ खरकाली गांधी गंगा घाट पर श्रद्धालु डूबकी लगाकर धर्म लाभ अर्जित करते हुए।
परीक्षितगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को खरखाली गांधी गंगा घाट पर श्रद्धा व आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने रीति रिवाज से गंगा में स्नान कर धर्म लाभ उठाते हुए बच्चों का मुंडन कराया। मां गंगा का नजारा आलोकिक व अद्भुत बना हुआ था। वातावरण मां गंगा के जयकारों के नारों से गुंजायमान से गूंज उठा।
विज्ञापन

खरखाली गांधी गंगा घाट पर सोमवार देर रात से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर धर्म लाभ अर्जित करते हुए अपने पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए दीप व पिंडदान किया। दीपदान से गंगा घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने विधि विहित मां गंगा की पूजा अर्चना करते हुए रीति रिवाज से बच्चों का मुंडन कराया। नव विवाहित जोड़ों ने पूजा-अर्चना के बाद मां गंगा से जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीपदान किया। इससे गंगा घाट का दृश्य बेहद मनमोहक नजर आया। डेरों में बनी खिचड़ी का प्रसाद जगह-जगह श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। गंगा में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य को लौटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed