फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development projects worth five crore inaugurated on Navratri

Meerut News: नवरात्र पर पांच करोड़ के विकास कार्य लोकार्पित

Sun, 18 Oct 2026 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Development projects worth five crore inaugurated on Navratri
- नवरात्र में लगातार दूसरी बार ढाई करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने रविवार को करीब ढाई करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। नवरात्र के दौरान कस्बे में विकास कार्यों को गति दी गई।
इससे पहले 14 अक्तूबर को भी ढाई करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोकार्पित हुई थीं। इस तरह पांच दिनों में कुल पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे हुए। इन परियोजनाओं में सीसी रोड, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स और पार्क सुंदरीकरण शामिल हैं। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। विकास कार्यों से मोहल्लों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सुधा खटीक ने वार्ड नौ की नहरवाई कॉलोनी में सीसी मार्ग और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। वार्ड 10 में माखननगर मुख्य मार्ग से 40 क्वार्टर तक सड़क और नाली बनी। वार्ड 11 में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पार्क का सुंदरीकरण हुआ। वार्ड 12 में सड़क, नाली और फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर के पास आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण हुआ। वार्ड 13 के मुख्य मार्ग पर सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य भी पूरे हुए। वार्ड 14, 15, दो और पांच में भी सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed