फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dev Dhankhar won gold in boxing, while Arnav Vihan secured silver.

Meerut News: बॉक्सिंग में देव धनखड़ ने जीता स्वर्ण, अर्णव विहान को मिला रजत

Mon, 26 Oct 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Dev Dhankhar won gold in boxing, while Arnav Vihan secured silver.
दौराला केभराला में मेडल जीतने के बाद स्वागत करते हुए मंडल अध्यक्ष मंनिदर विहान व अन्य
केपीएस बॉक्सिंग अकादमी भराला पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। नोएडा के साधूपुर में 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित अंडर-12 मिनी सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में केपीएस बॉक्सिंग अकादमी भराला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देव धनखड़ ने 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अर्णव विहान ने 37 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी और जिले का नाम रोशन हुआ।

उत्तर प्रदेश उत्तर बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे दोनों खिलाड़ियों का सोमवार को केपीएस बॉक्सिंग अकादमी पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान अकादमी के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, अनुज सोम, कुलदीप सिवाच, बॉक्सिंग कोच अरुण कुमार, डॉ. संदीप मलिक, विकास शर्मा, सेंसर दौराला, पंकज चौधरी, सोनू मलिक, प्रमोद मलिक, धर्मेंद्र धनकड़, धर्मपाल, अंकित बाबरा, आशीष चौहान, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed