फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Destroyed three thousand liters of wine

Meerut News: छापामारी से मचा हड़कंप, तीन हजार लीटर लहन नष्ट, सौ लीटर अवैध शराब बरामद

Thu, 29 Dec 2022 04:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 04:45 PM IST
सार

Meerut News : हस्तिनापुर में छापामारी से हड़कंप मच गया। टीम ने तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया और सौ लीटर अवैध शराब बरामद की।

विज्ञापन
Destroyed three thousand liters of wine
टीम ने अवैध शराब बरामद की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में आबकारी टीम ने मिर्जापुर के जंगल में अवैध शराब माफिया के खिलाफ छापामारी करते हुए तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया और धधक रही भट्टी के पास करीब सौ लीटर कच्ची शराब जब्त की।

विज्ञापन


आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश पर अकबर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब माफिया के खिलाफ आबकारी अधिकारी ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में कई स्थानों पर छापामारी की गई। आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन मेरठ शंकर पाल व परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के आसिफाबाद चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मिर्जापुर के जंगल में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर दबिश दी।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि शराब माफिया मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से तीन हजार लीटर लहन नष्ट कराया और सौ लीटर कच्ची शराब को जब्त किया। थाना परीक्षितगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News live: शामली में बदमाशों का धावा, फायरिंग, गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
थाना पुलिस ने मध्य गंगनहर किनारे स्थित भद्रकाली चौकी के समीप क्षेत्र के पलड़ा गांव निवासी मोनू पुत्र मांगेराम को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक से अवैध शराब बरामद की है, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब के कारोबार को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने गलियों में उड़ाई गिल्ली, मोहल्ले वालों ने पहचाना था हुनर, अब विश्व पटल पर बिखेरेंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed