{"_id":"5a9302ff4f1c1bc65c8b4721","slug":"desh-ke-liye-samarpit-rahe-yuva","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए समर्पित रहें युवा : विहर्ष सागर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए समर्पित रहें युवा : विहर्ष सागर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि विहर्ष सागर महाराज ने राष्ट्रोदय कार्यक्रम में युवाओं को फोकस किया। उन्होंने युवाओं की भीड़ को देखकर बधाई दी। साथ ही उन्हें एकजुटता के साथ देश के लिए समर्पित रहने के लिए कहा। आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहनराव भागवत को भारत मां का विशेष रत्न बताया।
जैन मुनि ने कहा कि वह भी संघ की पाठशालाओं में रहे हैं। यहां से जीवन जीने और देश की एकता, अखंडता बनाए रखने का ज्ञान मिलता है। उन्होंने कहा हम सब एक हैं। देश की एकता बनाने के साथ-साथ धर्म का रथ भी युवा खींचेंगे। जहां लोग स्वार्थ से भरा जीवन जीते हैं, वहीं स्वयंसेवक संघ के सर संचालक देश के लिए जीते हैं। युवाओं को देश के लिए आगे आना चाहिए। युवा किसी के बहकावे में आकर अपने सही मार्ग से न भटकें, क्योंकि देश की एकता और अखंडता के लिए युवाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन लोगों से बचने की जरूरत है जो फूट डालने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे विश्व में हिंदुत्व की रक्षा के लिए काम कर रहा है। संघ के कार्यकर्ता देश की प्रत्येक विपदाओं में जनता के साथ खड़े होते हैं। यह संत और संघ दोनों का योग है। श्री कृष्ण की भूमिका में संत हैं तो अर्जुन की भूमिका में मोहन भागवत। हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भी स्वयंसेवकों ने डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उग्रवादियों से मुकाबले के लिए अपने अंदर के हनुमान को जगाना होगा।