फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Describing the depth of love of the gopis, he showed the path of devotion to God

गोपियों की प्रेम की गहराई बताते हुए ईश भक्ति का दिखाया मार्ग

Sun, 24 Aug 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Describing the depth of love of the gopis, he showed the path of devotion to God
सुनील कैथवास....बाबा झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में लीन श्रद्धालु।
- श्रीमद् भागवत कथा उद्धव ब्रजगमन और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन

- वृंदावन से आए डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम परिसर स्थित बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। वृंदावन से आए कथावाचक डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने व्यास पीठ से उद्धव ब्रजगमन और रुक्मणी विवाह के प्रसंग विस्तार से सुनाया। भावपूर्ण वर्णन को सुनकर सभी भक्ति रस से सराबोर हो गए। कथा स्थल को सुंदर ढंग से सजाया गया।
डॉ. शास्त्री ने उद्धव ब्रजगमन के प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त और सखा उद्धव के ब्रज भेजे जाने की कथा को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव को ब्रज की गोपियों को उनके विरह का संदेश देने के लिए भेजा। गोपियों का श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम और भक्ति का वर्णन किया गया। डॉ. शास्त्री ने गोपियों के प्रेम की गहराई को बताते हुए सभी को ईश्वर की भक्ति का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन

डॉ. शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह की कथा में बताया कि कैसे रुक्मणी ने श्रीकृष्ण के प्रति अपने प्रेम को पत्र के माध्यम से व्यक्त किया। इसके बाद श्रीकृष्ण ने रुक्मणी का हरण कर उनके साथ विवाह किया। इस दौरान भगवान कृष्ण की अन्य लीलाओं का भी वर्णन किया गया। कथा के मध्य में कथा व्यास जी ने भजन भी सुनाए। आयोजन समिति के सदस्यों अशोक कुमार, अनिल रस्तोगी, अरुण अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अमन अग्रवाल, राजेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कैथवास....बाबा झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में लीन श्रद्धालु।

सुनील कैथवास....बाबा झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में लीन श्रद्धालु।

सुनील कैथवास....बाबा झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में लीन श्रद्धालु।

सुनील कैथवास....बाबा झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में लीन श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed