{"_id":"689b7931141208124903c283","slug":"described-the-process-of-making-aromatic-oil-from-lemon-grass-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106030-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैमन घास से सुगंधित तेल बनाने की प्रक्रिया बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैमन घास से सुगंधित तेल बनाने की प्रक्रिया बताई
विज्ञापन
- कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुई तीन दिवसीय कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को महिलाओं को गुलाब जल, सुगंधित फूलों से धूपबत्ती, प्राकृतिक रंगों से उत्पाद बनाने का तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला आयोजित की गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में सीड प्रभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए कौशल विकास पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि ने गांव से आई महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने गुलाब जल, लैमन घास से सुगंधित तेल बनाने की प्रक्रिया प्रयोगशाला में सिखाई। उन्होंने महिलाओं को कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया और उनके आस-पास मिलने वाले सुगंधित पौधों से सुगंधित तेल बनाने की जानकारी दी। डॉ. निशा वर्मा ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक रंगों से रंगाई, छपाई के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मटौर गांव की 27 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वर्णिका त्यागी, युवराज सिंह, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।