फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Superintendent of Police in Thane,munshi has not written report,what happened later

छात्रा बनकर थाने पहुंचीं डिप्टी एसपी ने दी चोरी की तहरीर, मुंशी ने टरकाया

Wed, 12 Apr 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 12 Apr 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Deputy Superintendent of Police in Thane,munshi has not written report,what happened later
डिप्टी एसपी

डिप्टी एसपी नकुड़ वंदना शर्मा सादी वर्दी में मंसूरपुर थाने पहुंचीं। सीओ ने खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताते हुए कहा कि रोडवेज बस में उसका लैपटॉप चोरी हो गया। मुंशी ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करते हुए सीओ को घटनास्थल खतौली का बताकर टरका दिया। बाद में असलियत पता चलने पर इंस्पेक्टर ने सीओ से माफी मांगी और रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


सहारनपुर जिले की नकुड़ डिप्टी एसपी वंदना शर्मा शुक्रवार दोपहर तीन बजे मंसूरपुर थाने पहुंचीं। थाने में उस वक्त मौजूद एक दरोगा और वायरलेस सेट पर बैठे मुंशी से युवती ने कहा कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है। वह उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस से सहारनपुर जा रही थीं। बस में सफर करते समय उसे नींद आ गई। उसकी सीट पर बराबर में बैठा युवक उसका बैग चोरी कर ले गया। मंसूरपुर में बस रुकने पर उसकी आंख खुली तो देखा कि उसका बैग गायब था। बैग में उसका लैपटॉप, जरूरी कागजात और मोबाइल थे। चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। इस पर मुंशी ने कहा कि घटनास्थल चीतल ग्रांड खतौली क्षेत्र में लगता है। 

विज्ञापन

Deputy Superintendent of Police in Thane,munshi has not written report,what happened later
यूपी पुलिस

खतौली थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराइए। ड्यूटी पर मौजूद दरोगा ने युवती को गाड़ी से खतौली भिजवाने की बात भी कही। दौरे पर निकले इंस्पेक्टर सुभाष सिंह से भी फोन पर छात्रा ने बात की तो उन्होंने कहा कि वह तहरीर लिखकर दे जाए। इस पर छात्रा तहरीर लिखकर मुंशी को देकर चली गई। बाद में वही छात्रा अपने स्टाफ के साथ जीप से थाने पहुंची। इस बार छात्रा को डिप्टी एसपी की वर्दी में देख थाने में हड़कंप मच गया। 

डिप्टी एसपी ने इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को बताया कि वह टेस्टिंग रिपोर्ट लेने आई थीं। थाने में दरोगा और मुंशी का व्यवहार ठीक नहीं रहा है। बाद में सीओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने रिपोर्ट को गोपनीय बताया। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि दरोगा-मुंशी के व्यवहार के लिए उन्होंने डिप्टी एसपी से माफी मांग ली है। घटना को चोरी में दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed