फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM said, SP and BSP can not stop BJP's Vijay Chariot

डिप्टी सीएम बोले- बाबा साहेब के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों को नहीं छोडे़ंगे

Thu, 05 Apr 2018 07:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 Apr 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM said, SP and BSP can not stop BJP's Vijay Chariot
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा आंबेडकर के नाम पर हिंसा करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। हिंसा करने वाले बाबा के अनुयायी नहीं, बल्कि गुंडे और बदमाश थे। सपा और बसपा मिलकर भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक सकते हैं। वर्ष 2019 में भी देश में भाजपा की सरकार बनेंगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जो दोषी हैं, उन्हें छोड़ेंगे नहीं। जिन्होंने बाबा साहेब के नाम पर गुंडागर्दी करने का काम किया है, वह बाबा साहेब के अनुयायी नहीं गुंडे और अपराधी किस्म के लोग थे। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सपा-बसपा गठबंधन भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक सकता है। पहले वर्ष 2014, फिर 2017 और अब 2019 में भाजपा का विजयी अभियान जारी रहेगी और नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री होंगे। अवैध खनन के सवाल पर कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म किया जा रहा है, जहां-जहां शिकायत मिलेगी दोषियों पर कार्रवाई होगी। भाजपा पांच जिलों में नहीं बल्कि सूबे के 75 जिलों में विकास करा रही है। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश का विकास नहीं कराया। राम मंदिर पर कहा कि समझौता हो जाए तो अच्छा है, नहीं तो सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद ही राम मंदिर बनेगा, जैसे ही फैसला आएगा, निर्माण में एक मिनट की भी देरी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम ने अगर कहा कि ईद नहीं मनाते और पीएम ने कहा कि टोपी नहीं पहनते तो इसमें गलत कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed