फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM Brijesh Pathak says Now daughters can go out even at midnight in Meerut

UP: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले-अब रात 12 बजे भी बेटियां कॉफी पीने जा सकती हैं बाहर

Mon, 29 Jan 2024 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jan 2024 12:07 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मेडिकल में जो नए विभाग शुरू होने हैं उनको शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है। बेटियां अब बेखौफ बाहर घूम सकती हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak says Now daughters can go out even at midnight in Meerut
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बहुत बेहतर है। सपा सरकार में मेरठ में गुंडे बंदूक लेकर घूमते थे। अब ऐसा नहीं है। मेरठ में रात के 12 बजे भी बेटियां आइसक्रीम खाने और कॉफी पीने जा सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा दंगे हुए। अब अपराधी पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हैं। चुनाव आने वाले हैं इसमें जो बेहतर है उसे वोट करें। 

विज्ञापन


एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में आए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य देखें। आज देश विकसित राष्ट्र जैसा काम कर रहा है। किसी भी देश से पीछे नहीं है।
विज्ञापन


सपा सरकार में गुंडागर्दी होती थी इसे जनता भूली नहीं है। कोई भी सपा से अब जुड़ना नहीं चाहता। प्रदेश तेजी से बदल रहा है। पड़ोसी मुल्क आंख दिखाएगा तो लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाई वोल्टेज ड्रामा: आरोपी राशिद के पास कहां से आए तमंचे, जांच शुरू, कई थानों की पुलिस के छुड़ाए थे पसीने

उत्तर प्रदेश सरकार शानदार कार्य कर रही है। नीतीश कुमार और जयंत चौधरी के सवाल पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में लहर चल रही है, प्रधानमंत्री ही देश को अच्छी सरकार देते आए हैं, सभी बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं।

हम यूपी की 80 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमें दो सौ वर्षों तक गुलाम रखा, आज हमने उन्हें आर्थिक मोर्चाें पछाड़ दिया है। आज दुनिया में भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। भारत चंद्रमा पर तिरंगा फहरा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ से पुराना रिश्ता है। यहां बिजली पहले एक सप्ताह दिन में और एक सप्ताह रात में आती थी। 

उप मुख्यमंत्री  ने कहा िक अब बिजली जाती नहीं है। एक्सप्रेसवे सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं। ग्राम प्रधान का कार्यालय डीएम कार्यालय से भी बेहतर बनाए हैं। इंटरनेट की सुविधा दी है। बेसिक स्कूलों को बेहतर बना दिया है। इनमें एक करोड़ 80 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। पहले यहां बिजली चोरी होती थी। सरकारी जमीन पर कब्जे होते थे। अब यह सब नहीं होता। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed