फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema said Lord Shrirams coming in dream of Wasim Rizvi is result of the jheni thinking

देवबंदी उलेमा बोले- भगवान श्रीराम का रिजवी के सपने में आना जहनी सोच का नतीजा

Tue, 25 Sep 2018 07:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 25 Sep 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema said Lord Shrirams coming in dream of Wasim Rizvi is result of the jheni thinking
फाइल फोटो

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के अयोध्या को लेकर दिए गए बयान पर देवबंदी उलमा का कहना है कि रिजवी को फालतू बयानबाजी करने की आदत पड़ गई हैं। भगवान श्रीराम का उनके सपने में आना उनकी जहनी सोच का नतीजा है।

विज्ञापन


दरअसल, वसीम रिजवी ने भगवान राम के रोते हुए सपने में आने का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या राम का जन्म स्थान है मुस्लिम खलीफाओं का कब्रिस्तान नहीं। इस बयान को लेकर फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि रिजवी को फालतू के बयान देने की आदत पड़ गई है। वह किसी ने किसी तरह से सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। उन्हें अयोध्या को लेकर जो सपना आया है दरअसल वो उनकी जहनी सोच का नतीजा है। क्योंकि ख्वाब जो है वो परेशां ख्याली का नाम है।

विज्ञापन

वहीं, उन्होंने रिजवी के दूसरे बयान कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पाकिस्तान से पैसा लेकर मामले को कोर्ट में उलझाए हुए है पर कहा कि वसीम रिजवी जो बयान दे रहे हैं अगर उनके पास कोई पुख्ता सबूत हो तो पेश करें। मुफ्ती अरशद ने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड रिजवी के इस बयान का संज्ञान देकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करे। बिना किसी सबूत के बोर्ड पर झूठे इल्जाम लगाकर बदनाम करना गलत है। इस पर रिजवी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

बुर्के पर पाबंदी का संज्ञान ले यूएनओ: फारुकी 
स्विटजरलैंड में बुर्के पर पाबंदी लगाए जाने को लेकर फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि वहां की हुकूमत का यह फैसला सरासर इंसानी हकों के खिलाफ है। संयुक्त राष्ट्र संघ को चाहिए कि वह इसमें हस्तक्षेप करे और कार्रवाई करे। मुफ्ती अरशद ने कहा कि पूरी दुनिया में साजिश के तहत इस्लाम और मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। मुसलमानों की परंपराओं को षड्यंत्र के तहत खत्म किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed