{"_id":"5b378e1d4f1c1bc5628b7ecd","slug":"deobandi-ulema-said-if-the-law-came-against-shariat-then-opposition-will-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदी उलमा बोले- शरीयत के खिलाफ कानून आया तो होगा कड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंदी उलमा बोले- शरीयत के खिलाफ कानून आया तो होगा कड़ा विरोध
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल तलाक पर कानून बनाने के बाद केंद्र सरकार ने अब निकाह और हलाल प्रथा का सुप्रीम कोर्ट में विरोध करने का निर्णय लिया है। इस पर देवबंदी उलमा ने नाराजगी जताते हुए दो टूक कहा कि यदि इस्लाम और शरीयत के खिलाफ कोई कानून लाया जाएगा तो मुसलमान उसे नहीं मानेंगे और उसका कड़ा विरोध करेंगे।
विज्ञापन
दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी का कहना है कि केंद्र सरकार आगामी चुनाव में लाभ उठाने के लिए मुसलमानों के धार्मिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप कर रही है, जबकि भारतीय संविधान ने उन्हें धार्मिक तौर पर जिंदगी जीने का अधिकार दिया हुआ है। पहले ट्रिपल तलाक पर हस्तक्षेप किया गया और अब निकाह हलाला प्रथा के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस्लाम और शरीयत के खिलाफ कोई कानून बनाएगी तो मुसलमान उसे स्वीकार नहीं करेगा और हर स्तर पर उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें : ओवैसी के बयान पर देवबंदी उलमा ने जताई कड़ी नाराजगी, कही ये बड़ी बात
विज्ञापन
मुफ्ती शरीफ खान ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहले ही यह साफ कर चुका है कि इस्लामी कानून के ऊपर ही हमें अमल करना है और हम उसी का समर्थन करेंगे। यदि इसमें किसी भी तरह का बदलाव किया जाता है या फिर कोई कानून बनाया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और बड़े पैमाने पर इसका विरोध भी किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/