भागवत के बयान पर देवबंदी उलेमा का पलटवार, कहा- राम मंदिर के बजाय बनवाए बाबरी मस्जिद तो...
अयोध्या में राम मंदिर बनाकर मुसलमानों को गले लगाने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर देवबंदी उलेमा का कहना है कि भागवत राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद बनवाकर मुसलमानों को गले लगाएं तो वह खुशी खुशी उनके गले लगने को तैयार हैं।
मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ का कहना है कि जब राम मंदिर बनने से हिंदू मुस्लिमों के बीच विवाद खत्म हो सकता है तो मस्जिद बनने से यह विवाद खत्म क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है मोहन भागवत और आरएसएस के नेता इसी तरह की बातें करते हैं। ताकि चुनाव में इसका लाभ मिल सके।
मुफ्ती अहमद का कहना है कि मंदिर मस्जिद के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए ताकि मुल्क में आपसी भाईचारा मजबूत हो सके।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/