फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dense fog affects rail traffic

Meerut News: घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

Sun, 01 Feb 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dense fog affects rail traffic
मेरठ। घने कोहरे का असर शनिवार को रेल यातायात पर साफ नजर आया। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी रही, जिससे मेरठ से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के लिए चलने वाली संगम एक्सप्रेस (14163) और नौचंदी एक्सप्रेस (14241) प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं। शनिवार को संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6:25 बजे के बजाय करीब 8:33 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची, यानी लगभग दो घंटे की देरी हुई। वहीं प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे के स्थान पर 9:20 बजे पहुंची, जिससे यात्रियों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा जम्मू तवी से दिल्ली होते हुए बाड़मेर जाने वाली शालीमार मलानी एक्सप्रेस (14662) भी कोहरे की चपेट में रही। यह ट्रेन अपने तय समय सुबह 9 बजे के बजाय लगभग 10 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस के यात्री सतीश कुमार ने बताया कि ठंड और कोहरे के बीच स्टेशन पर इंतजार करना यात्रियों के लिए काफी परेशान करने वाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed