{"_id":"6503239d466ec537190aff94","slug":"dengue-na-news-c-14-1-mrt1001-331411-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेंगू का तेज हुआ हमला, 16 मरीज़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेंगू का तेज हुआ हमला, 16 मरीज़ मिले
विज्ञापन
डेंगू का तेज हुआ हमला, 16 मरीज़ मिले
इस सीजन में एक दिन अब तक की सबसे अधिक संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 16 नए मरीज़ मिले। यह इस सीजन में एक दिन में मिले मरीजों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।
ये मरीज़ ब्रह्मपुरी, कैंट, जानी, भावनपुर, लल्लापुरा, मवाना, पल्हेड़ा और रोहटा के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 172 मरीज़ मिल चुके हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। गनीमत है अभी तक कोई मरीज़ गंभीर नहीं है। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। घर या आसपास पानी भरा न रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है अगर बुखार नहीं उतर रहा तो डेंगू की जांच कराएं और चिकित्सक से इलाज कराएं।