{"_id":"88fc586ddff02aaca92f86bd70a16236","slug":"dengue-fever-meerut-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक, मेरठ में फिर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक, मेरठ में फिर हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 26 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मरीजों की जान जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से कुछ और ही दलीलें पेश कर बचने की कोशिशों में लगा है। कस्तला के बाद अब खरखौदा ब्लाक में भी बड़ी संख्या के लोगों के बीमार होने व मौत होने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
बिजौली गांव में एक युवक की मौत होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं खरखौदा कस्बा सहित क्षेत्र के गांव बिजौली, कबट्टा, कैली, पांची, कौल, खासपुर, अतराड़ा में भी बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
बिजौली में पिछले एक माह से सैकड़ों ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। जिसमें चार दिन पहले चांद पुत्र इदरीश, कालू पुत्र सुरेश चंद, गांधी पुत्र चंपत, कांती पुत्र मुरारी, तेजपाल पुत्र मूले, अंकुर पुत्र रामकिशन, चिंटू पुत्र रामकुमार, सोनू, सुशील, निरंजन, बोबी आदि भी बुखार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सभी को कस्बा व मेरठ के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उधर, 35 वर्षीय चांद को चार दिन पहले मेरठ के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी, रविवार तड़के उसकी मौत हो गई।