फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration of candidates regarding age relaxation in police recruitment

Meerut News: पुलिस भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Tue, 26 Dec 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 26 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of candidates regarding age relaxation in police recruitment
- नुमाइश ग्राउंड में एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे अभ्यर्थी
विज्ञापन

- अभ्यर्थियों ने स्लोगन लिखी तख्ती हाथों में लेकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। आंदोलित अभ्यर्थियों ने आयु सीमा बढ़ाने आदि मांगों के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में ले रखीं थीं। बाद में अभ्यर्थियों की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।
मंगलवार को अनेक अभ्यर्थी नुमाइश ग्राउंड में एकत्र हुए और यहां से नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आरक्षी के पदों पर अंतिम बार भर्ती नवंबर वर्ष 2018 में आयोजित हुई थी। कहा कि उसके बाद पुलिस भर्ती नहीं हुई। अब होने वाली भर्ती में आयु अधिक होने के कारण काफी संख्या में युवा भर्ती में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि 23 दिसंबर 23 को उत्तर प्रदेश पुलिस ने 60244 पदों पर विज्ञप्ति निकली है, जिसके फार्म 27 दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 तक भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए आयु में कम से कम तीन वर्ष की छूट प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मनीष कुमार, आलोक, पंकज कुमार, संजीव, लखन सैनी, सिदार्थ, आजाद अहमद, मनीष कुमार, रूपराज, रजत त्यागी, नितिन, सुमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed