फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration by Bhakiyu on the problems of farmers

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Sun, 06 Jul 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by Bhakiyu on the problems of farmers
सरधना। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन
सरधना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सहकारी समितियों में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। निजी दुकानों पर किसानों को खाद के साथ अनिवार्य रूप से कीटनाशक दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने नलकूपों पर लगे कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलवाने की मांग की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ से पथौली होकर करनावल तक बस सेवा शुरू करने की भी मांग की। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह ने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल, प्रशांत सकौती, मोनू सिंह, कंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed