फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demanding justice for the deceased student, students created ruckus at the commissionerate.

Meerut News: मृतक छात्रा के लिए इंसाफ की मांग, छात्रों का कमिश्नरी पर हंगामा

Wed, 27 May 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Demanding justice for the deceased student, students created ruckus at the commissionerate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के आईआईएमटी विश्वविद्यालय की एमबीए की छात्रा अनु गुप्ता की मौत के मामले में बुधवार को छात्र नेता विजित तालियान व मोहम्मद शान के नेतृत्व में छात्रों ने कमिश्नरी पर हंगामा किया। उन्होंने छात्रा की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों ने जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन एडीएम सिटी बृजेश सिंह को दिया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

सहारनपुर निवासी अनु गुप्ता आईआईएमटी विश्वविद्यालय में एमबीए की छात्रा थी। 20 मई को छात्रा ने विश्वविद्यालय के हॉस्टल से कूदकर जान दे दी थी। छात्रा की मौत के बाद विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र नेता एकत्र हो गए थे। छात्रों ने पुलिस से छात्रा की मौत के जिम्मेदार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में बुधवार को काफी संख्या में छात्र कमिश्नरी पर एकत्र हुए। छात्र जिलाधिकारी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। इसी बीच सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह पुलिस बल के साथ कमिश्नरी पर पहुंची। छात्रों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए कहा। इस पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे छात्रों को समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed