{"_id":"6ad391a949e8b748640abc98","slug":"demanded-55000-rupees-by-issuing-threats-meerut-news-c-72-1-mct1011-161264-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिलाओं की फोटो वायरल करने की धमकी देकर 55 हजार रुपये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिलाओं की फोटो वायरल करने की धमकी देकर 55 हजार रुपये मांगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में परिवार की महिलाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 55 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने महिलाओं की तस्वीरें व्हाट्सएप पर प्रसारित कर दीं। इससे परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी युवक ने शुक्रवार को लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि पिछले कुछ दिनों से साहिल, आसिफ और सोनू उनके परिवार की महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपियों के पास महिलाओं की कुछ तस्वीरें हैं। इन्हें इंटरनेट और इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर 55 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि 14 अक्तूबर 2026 को महिलाओं की तस्वीरें अश्लील रूप में एडिट कर व्हाट्सएप पर प्रसारित कर दी है।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।