{"_id":"6a04af2010dc0dbe42014eab","slug":"demand-to-start-water-cooler-and-improve-sanitation-system-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112329-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाटर कूलर चालू कराने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाटर कूलर चालू कराने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन
नगर पंचायत से संबंधित समस्याओं के संबंध में ए डी एम प्रशासन को अवगत कराते हुए। (स्त्रोत शिकायतक
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। नगर पंचायत द्वारा हजारों रुपये खर्च कर मुख्य चौराहों पर लगाए गए वाटर कूलर अधिकांश खराब पड़े हैं। वाटर कूलर खराब होने से लोगों को पेयजल की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन ने एडीएम प्रशासन से मिलकर वाटर कूलर चालू करने की मांग की है।
नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर कूलर खराब होने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए सरधना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन ने मंगलवार को एडीएम प्रशासन सत्यनारायण से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नगर में खराब पड़े वाटर कूलरों को ठीक कराने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, पेयजल संकट दूर कराने और खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की। सैयद रिहानुद्दीन ने कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाएं लंबे समय से प्रभावित हैं, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद, दयाचंद, अकरम, शाहनवाज आदि मौजूद थे।