फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to set sugarcane price at Rs 600 per quintal

Meerut News: गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

Mon, 26 Oct 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Demand to set sugarcane price at Rs 600 per quintal
भारतीय किसान मजदूर मोर्चा अराजनैतिक के पदा​​धिकारियों ने 600 रुपये कुतंल गन्ने के भाव की मांग क
-स्थानीय युवाओं को मिले 50 प्रतिशत रोजगार, मुख्यमंत्री और दौराला चीनी मिल प्रबंधन को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। भारतीय किसान-मजदूर मोर्चा अराजनीतिक ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पांच सूत्री मांगपत्र भेजा है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री और दौराला सहकारी चीनी मिल प्रबंधन से गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य तय करने और चीनी मिलों में स्थानीय युवाओं को 50 प्रतिशत रोजगार देने की मांग की है।
जितेंद्र चौधरी ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। खाद-बीज और अन्य कृषि संसाधनों की बढ़ती कीमतों के बीच किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही गन्ना मूल्य घोषित करे ताकि किसान समय रहते अपनी आर्थिक योजनाएं तैयार कर सकें।
विज्ञापन

मोर्चा ने किसानों को बुवाई के लिए गन्ने का बीज उपलब्ध कराने और दौराला व सकौती चीनी मिलों में क्षेत्रीय युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा चीनी मिल परिसर में किसानों की सुविधा के लिए किसान शेड बनवाने की मांग की गई, ताकि गन्ना आपूर्ति के दौरान किसानों को राहत मिल सके। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और स्थानीय युवाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाना चाहिए। मांगों पर कार्रवाई होने से किसानों को आर्थिक राहत मिलने के साथ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस दौरान मोनू पंवार घोरिया, सुभाष प्रधान, विनीत लोईया, सलाउद्दीन मलिक और राजवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।

भारतीय किसान मजदूर मोर्चा अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने 600 रुपये कुतंल गन्ने के भाव की मांग क

भारतीय किसान मजदूर मोर्चा अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने 600 रुपये कुतंल गन्ने के भाव की मांग क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed