{"_id":"678c0c9093fceebb9a03f11b","slug":"demand-to-remove-liquor-shops-from-the-middle-of-the-population-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106704-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आबादी के बीच से शराब की दुकानें हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आबादी के बीच से शराब की दुकानें हटाने की मांग
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा करनावल में भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक में कस्बे के बीच से शराब की दुकान हटाने व किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता चौधरी हरवीर सिंह व संचालन सतीश ने किया।
संगठन के युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही ने कहा कि कस्बे के बीच आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान है। इस कारण स्कूल के बच्चे, महिलाएं व बुजुर्गों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। डीएम से की शिकायत के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इसे लेकर कस्बे में पंचायत आयोजित की गई।
उन्होंने मांग की है कि कस्बे के अंदर से शराब की दुकान को हटाया जाए। करनावल-पथौली मार्ग पर स्थित वार्ड 3 के पार्क को कूड़ा मुक्त कर सौंदर्यीकरण किया जाए। किसी भी किसान का बिना नोटिस विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाए। बिजली विभाग के कर्मचारी आम जनता के प्रति व्यवहार ठीक करे। बैंक कर्मचारियों का व्यवहार जनता के प्रति ठीक नहीं है। श्मशान व कब्रिस्तान के रास्ते पर लाइट की सुविधा दी जाए। कस्बे में बनाए गए रास्तों में किए गए भ्रष्टाचार की जांच की जाए। कस्बे में रोडवेज बसों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। तहसीलदार अनुराग सिंह ने जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सोहन सिंह, जगत सिंह राठी, कालू, नीरज राठी, विशेष, राहुल, प्रेमजीत, गौरव, कृष्णपाल, मनमोहन, जमील, मांगेराम, बीरपाल, मनबीर, बॉबी, संजय लोचम, प्रमोद मौजूद रहे।