{"_id":"6a7c9c16c48c0a2f380459d4","slug":"demand-to-remove-encroachments-obstructing-drain-construction-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1272055-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाली निर्माण में बाधक बना अतिक्रमण हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाली निर्माण में बाधक बना अतिक्रमण हटाने की मांग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वार्ड-66 के अंतर्गत सराय बहलीम स्थित सब्जी वाली गली में नगर निगम निधि से कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में अतिक्रमण बाधा बन गया है। लोगों ने निगम अफसरों से नाली के ऊपर किए गए पक्के निर्माण और स्लैब को हटवाकर निर्माण कार्य सुचारू कराने की मांग की है।
स्थानीय अकबर खान, इदरीश खान, बबलू कुरैशी, अकरम सलमानी, अखलाक अहमद और साबिर चौहान ने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता निर्माण और संपत्ति अधिकारी को शिकायत भेजी है। कहा कि सब्जी वाली गली में निगम की ओर से दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ लोगों ने नाली के ऊपर पक्का निर्माण और स्लैब डालकर कब्जा कर रखा है। इसके कारण निर्माण कार्य में परेशानी आ रही है। आरोप है कि अतिक्रमण करने वाले लोग पक्का निर्माण हटाने से इनकार कर रहे हैं। इसके चलते निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।