फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to register a case against the corporation officials who broke the temple of Chhath Maiya

Meerut News: छठ मैया का मंदिर तोड़ने वाले निगम अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग

Fri, 07 Feb 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Demand to register a case against the corporation officials who broke the temple of Chhath Maiya
कंकरखेड़ा के कासमपुर में मंगलवार को निगम टीम ने की थी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। कंकरखेड़ा के कासमपुर में छठ मैया का मंदिर ध्वस्त करने के मामले में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने डीएम और एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दोनोें अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
व्यापार मंडल के महामंत्री शैंकी वर्मा ने बताया कि पांच साल पूर्व कासमपुर पहाड़ी पर पूर्वांचल छठ माता के नाम से एक मंदिर बनाया गया था। जहां हर साल छठ मैया की पूजा की जाती है। मंगलवार को नगर निगम के अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर कासमपुर पहाड़ी पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्रवाई करते हुए मंदिर तोड़ दिया था। स्थानीय लोगों ने विरोध का प्रयास भी किया था। आरोप है कि निगम की टीम ने स्थानीय लोगों को कोई नोटिस नहीं दिया।
विज्ञापन

निगम की टीम नोटिस देती तो वह अपने देवी देवताओं को मंदिर से विधि विधान के साथ हटा लेते। निगम की इस कार्रवाई से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने मंदिर ध्वस्त करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कृष्णमोहन सिंह, सुजय सिंह, राजू रंजन सिंह, एमएल पांडेय, पदमा सिंह, रेणु सिंह, डीके सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। इस मामले में पार्षद की शिकायत पर कार्रवाई की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ की स्थानीय पार्षद रेशमा सोनकर का कहना है कि उन्होंने कासमपुर पहाड़ी पर भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। नगर निगम के छठ मैया का मंदिर तोड़ने की वह निंदा करती हैं। मंदिर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ भाजपा पार्षद ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed