{"_id":"6aa031b8daaea3ea0c02a78a","slug":"demand-to-empower-cooperative-societies-and-address-farmers-issues-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106402-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सहकारी समितियों को सशक्त बनाने और किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सहकारी समितियों को सशक्त बनाने और किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री परमेंद्र जांगडा, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का, विमल शर्मा का स्वागत करते
भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ परमेंद्र जांगड़ा का स्वागत कर सौंपा ज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। किसान सहकारिता संगठन की ओर से मंगलवार को भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. परमेंद्र जांगड़ा और क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के साथ किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
हाईवे स्थित विहान रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने परमेंद्र जांगड़ा, संजीव गोयल सिक्का और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा व डायरेक्टर मदन पाल सिंह का पगड़ी बनाकर स्वागत किया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की सहकारी समितियों को अधिक पारदर्शी सशक्त और किसानोन्मुख बनाया जाना जरूरी है। प्रदेश मंत्री डॉ. परमेंद्र जांगड़ा से मांगों को मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का आग्रह किया। क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि सहकारिता का सीधा जुड़ाव किसानों से है। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि मेरठ प्रदेश में नंबर वन है और सहकारिता के क्षेत्र में सभी समिति अच्छा कार्य कर रही है। इसके बाद अक्षरधाम काॅलोनी में भाजपा नेता रवि चौधरी के आवास पर प्रदेश मंत्री परमेंद्र का स्वागत किया गया।
इस दौरान संगठन संस्थापक महेश शर्मा, अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र चौहान, महामंत्री धर्मेंद्र मलिक, मंत्री रवि चौधरी, सहकारी समिति के चेयरमैन सोहन पाल, चक्रेश त्यागी, अनिल गुप्ता, पंकज विश्वकर्मा, जितेंद्र चौधरी, राकेश बाली, केपी नंगली, कमल चौहान, अमरजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।