{"_id":"6a68d1b9b585d3309f0133e9","slug":"demand-made-to-the-deputy-chief-minister-to-grant-machhra-tehsil-status-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108101-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उपमुख्यमंत्री से की माछरा को तहसील बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उपमुख्यमंत्री से की माछरा को तहसील बनाने की मांग
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य द्वारा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को माछरा ग्राम को तहसील बनाने प्रार्थना पत्र
- जिपं सदस्य ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा प्रार्थनापत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर से गर्माने लगी है। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के निवासियों को अपने प्रशासनिक और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लगभग 30 से 40 किलोमीटर दूर पर मवाना तहसील जाना पड़ता है। इसी के तहत जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा द्वारा उपमुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर इस मुख्य समस्या से अवगत कराया गया।
माछरा ब्लॉक के अंतर्गत 42 गांव हैं। ब्लॉक को एक बार फिर तहसील बनाने की मांग उठने लगी है। माछरा ब्लॉक से तहसील लगभग 40 किलोमीटर दूर है। वहीं ब्लॉक के गांवों से तो 40 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पड़ती है। जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने लखनऊ पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से इस विषय पर चर्चा करते हुए माछरा को जल्द तहसील का दर्जा दिलाने की मांग की है।
माछरा विकास खंड से मुख्य बाजार माछरा तक सड़क चौड़ीकरण कर आरसीसी बनाए जाने और गोविंदपुरी में बिजली की 11 हजार वोल्ट की जर्जर विद्युत लाइन के स्थान पर केबल लाइन बिछाने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी इस समस्या पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और इस मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करेंगे।