फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for sealing certificate of smart meters raised in Urja Bandhu meeting

Meerut News: ऊर्जा बंधु की बैठक में उठी स्मार्ट मीटरों के सीलिंग सर्टिफिकेट की मांग

Mon, 20 Apr 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for sealing certificate of smart meters raised in Urja Bandhu meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता वितरण क्षेत्र प्रथम के कार्यालय में सोमवार को ऊर्जा बंधु की बैठक हुई। मुख्य अभियंता प्रथम रजनीकांत मिश्र और मुख्य अभियंता द्वितीय गुरजिंदर सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल भी सम्मिलित हुआ।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा ने मीटर परिवर्तन से संबंधित प्रमुख समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रीज में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का सीलिंग सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। मीटर बदलते समय पुराना मीटर सील कर उद्योग को सौंपा जाए। सीलिंग सर्टिफिकेट तत्काल उपलब्ध कराया जाए। नया मीटर लगाने पर उसका भी सर्टिफिकेट दिया जाए। पुराने मीटर का बिल भी उपलब्ध कराया जाए। इस मांग पर अधिकारियों ने तत्काल सहमति देते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सतीश गर्ग ने उद्योगपुरम एवं दिल्ली रोड के सात विद्युत उपकेंद्रों पर केवल एक जेई होने की समस्या उठाई और दो जेई की तैनाती की मांग रखी, जिसे अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया। संभाग सचिव पंकज गोयल ने शताब्दी नगर में अलग बिजली घर बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उद्योगपुरम और शताब्दी नगर एक ही बिजली घर से जुड़े होने के कारण बार-बार बिजली कटौती की समस्या आती है, जिससे उद्योग प्रभावित होते हैं। महानगर मंत्री राजीव गोयल ने विद्युत कनेक्शन पर जमा सिक्योरिटी पर कटने वाले टीडीएस के सर्टिफिकेट की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर पैन कार्ड एवं जीएसटी नंबर अपडेट करने की भी मांग रखी। इस अवसर पर सिद्धांत जैन, रूपक जैन, अनिल अग्रवाल, जगमोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed