{"_id":"6a5658a04b2daed24805abab","slug":"demand-for-road-repairs-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112891-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क की मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क की मरम्मत कराने की मांग
विज्ञापन
सांधन मार्ग पर सडक के गडढों के चलते गिरा साइकिल सवार। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ रोड पर सांधन पुलिया से सांधन गांव तक तीन साल पहले बनी सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने से यहां से गुजरने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है।
गांव तोफापुर के पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह, पंकज कुमार, जसबीर सिंह और पवन कुमार आदि ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में अवगत कराया कि सांधन पुलिया से सांधन गांव तक 6.435 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण वर्ष 2023 में हुआ था। उक्त सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत कराया गया था।
सड़क के रखरखाव की अवधि 20 अप्रैल 2023 से 19 अप्रैल 2028 तक निर्धारित है। इसके बावजूद, अत्यधिक आवागमन और बरसात के कारण सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों की वजह से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) द्वारा मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं और राहगीरों की सुरक्षा के लिए इसकी तत्काल मरम्मत कराया जाना बेहद आवश्यक है।