फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for repair of Meerut-Garh Road

Meerut News: मेरठ-गढ़ रोड को दुरुस्त कराने की मांग

Thu, 13 Aug 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Demand for repair of Meerut-Garh Road
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सोपते भीम आर्मी के पश्चिमी प्रभारी शान मोहम्मद।
- भीम आर्मी के पश्चिमी प्रभारी ने पीडब्लूडी अधिकारी को सौंंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग पर गांव सिसौली से गोकुलपुर तक मार्ग की स्थिति बेहद बदहाल है। जिसमें गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इससे आम जनता को सड़क से गुजरने में दुविधा हो रही है। रोजाना वाहनों के पहिये गड्ढों में गिरने से कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। इस समस्या को देखते हुए भीम आर्मी के पश्चिमी प्रभारी ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है।
मेरठ-गढ़ मार्ग (709ए हाईवे) पर सड़क निर्माण का कार्य अभी रुका हुआ है लेकिन एनएचएआई द्वारा सर्विस मार्ग सही कर दिया गया है, जिससे आम जनता को रास्ते से गुजरने में कोई परेशानी न हो। लेकिन गांव सिसौली से मेरठ की ओर जाने के लिए मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिसमें गहरे-गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इससे आम जनता को वाहन लेकर निकलना काफी परेशानी का सबब बन चुका है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के पश्चिमी प्रभारी शान मोहम्मद बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं आरफीन चौहान और आरिश के साथ पीडब्लूडी के जेई अंकित गुप्ता से मिले और उन्हें मेरठ-गढ़ मार्ग की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। साथ ही गांव मुंडाली को जाने वाले रास्ते की बदहाली की बात भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई अंकित गुप्ता ने बताया कि करीब चार साल पहले मेरठ-गढ़ मार्ग पीडब्लूडी द्वारा एनएचएआई को सुपुर्द कर दिया गया था। जनता की परेशानी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। गांव मुंडाली को जाने वाले रास्ते के लिए एक टीम गठित करके जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा और मार्ग को बनवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed