फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demand for made strong tatbandh, the villegers meet water energy and eregation state minister

पक्का तटबंध बनाने की मांग, जल शक्ति एवं सिंचाई राज्यमंत्री से मिले ग्रामीण

Mon, 31 Aug 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
demand for made strong tatbandh, the villegers meet water energy and eregation state minister
जल शक्ति एवं सिंचाई राज्यमंत्री से मिलते खादर क्षेत्र के ग्रामीण। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के लोगों का एक समूह जल शक्ति एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से उनके कैंप कार्यालय पर मिला। उन्होंने मंत्री से पक्का तटबंध बनवाने की मांग की। सिंचाई राज्यमंत्री ने उन्हें जल्द ही काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खादर में हर साल गंगा का जल स्तर बढ़ने पर दो दर्जन गांव प्रभावित होते हैं। पानी भरने से हजारों हेक्टेयर फसल नष्ट हो जाती है। यहां के लोग लगातार पक्के तटबंध की मांग करते आ रहे हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व मेरठ आए जल शक्ति एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने खादर क्षेत्र में बाढ़ से होने वाले नुकसान की समीक्षा की थी। उन्होंने यहां जल्द से जल्द पक्का तटबंध बनाने आश्वासन भी दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने भी खादर क्षेत्र में बाढ़ से होने वाली हानि के बारे में राज्यमंत्री को बताया था। इसी मामले में रठौरा कला के प्रधान भजन सिंह के नेतृत्व में अंकित धामा, प्रधान लखविंदर सिंह, वीरेंद्र कश्यप, रामवीर कश्यप, बाबू सिंह, पंजाब सिंह, गुरविंदर सिंह आदि जल शक्ति एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से उनके कार्यालय रामपुर के बिलासपुर में मिले। उन्हें खादर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराकर पक्के तटबंध की मांग की। इसके बाद सिंचाई मंत्री ने कहा कि उन्होंने मेरठ में एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र में होने वाले नुकसान की समीक्षा की थी। इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग पटना को प्रेषित की है। जहां से जल्द ही कार्य योजना तैयार होगी। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के अनुसार बरसाती मौसम के तुरंत बाद मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा से लेकर चेतावाला भीमकुंड गंगा पुल तक लगभग 11 किलोमीटर में कटान रोकने के लिए पक्के तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। राज्यमंत्री के आश्वासन के बाद खादर क्षेत्र के ग्रामीण काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed