फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for leave for small children at Anganwadi centres

Meerut News: आंगनबाडी केंद्रों पर छोटे बच्चों के अवकाश की मांग

Wed, 24 Dec 2025 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for leave for small children at Anganwadi centres
जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ ने कोहरा एवं शीतलहर के मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्रों पर छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने व अन्य समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष संतोष परमार के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि आंगनबाडी केंद्रों पर आने वाले तीन से छह वर्ष के नौनिहाल बच्चे ठंड की चपेट में आ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मांग की कि आंगनबाडी केंद्रों पर आने वाले छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित करें। साथ ही बताया कि कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रुके हुए मानदेय का भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन

नवीन कार्यकर्ताओं के मानदेय के एरियर का भुगतान किया जाए। जिला स्तर पर प्रत्येक तीन माह में संगठन के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की जाए। पीएसआई प्रत्येक माह बनाई जाए। फेस कैप्चर प्रणाली का समाधान कराया जाए। एसआईआर में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को विभागीय सहयोग प्रदान किया जाए। इस मौके पर जिला महामंत्री कुसुम देवी, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष ट्विंकल शर्मा, पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed