फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for industrial corridor increased, UPDA will buy land from farmers

औद्योगिक गलियारे की डिमांड बढ़ी, किसानों से जमीन खरीदेगा यूपीडा

Tue, 19 Aug 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Demand for industrial corridor increased, UPDA will buy land from farmers
मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे की जमीन लेने के लिए विदेशी कंपनियों द्वारा डिमांड बढ़ रही है। इसको लेकर यूपीडा जमीन खरीदने की तैयारी में लगा है। किसान भी अपनी जमीन के सर्किल रेट से 10 गुना ज्यादा पैसा मांग रहे हैं। प्रशासन और यूपीडा के अधिकारी के बीच जमीन लेने के लिए मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा किसानों से 200 एकड़ जमीन यूपीडा को खरखौदा और बिजौली में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के नाम पर दिला चुका है। औद्योगिक गलियां रे में जमीन लेने के लिए इंडस्ट्रीज और अन्य कंपनियां चालू करने के लिए जापान सहित कई देशों से डिमांड की गई है। जापान सहित कई कंपनियां के अधिकारी औद्योगिक गलियारे की जमीन का मुआयना भी कर चुके हैं। इसके चलते औद्योगिक गलियारे में से जमीन लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए यूपीडा ने जिला प्रशासन से 300 एकड़ और जमीन की डिमांड की है। बिजौली के अलावा खरखौदा माजरा, खड़खड़ी सहित चार गांव के जंगल की जमीन में औद्योगिक गलिहारा विकसित करने की प्लानिंग यूपीडा ने लगभग तय कर ली। प्रशासन द्वारा किसानों से उनकी जमीन सहमति के आधार पर लेने के लिए वार्ता की। जिस पर खड़खड़ी और अन्य गांव के लोगों ने अपनी जमीन के सर्किल रेट कम होने की बात करते हुए सर्किल रेट से 10 गुना कीमत पर जमीन देने की बात कही। जिस पर प्रशासन तैयार नहीं हुआ, नतीजा किसानों द्वारा जमीन नहीं दी गई। कई कंपनियों ने औद्योगिक गलियारे में जमीन लेने के लिए अपना प्रस्ताव दिया है। कंपनियों को जमीन कैसे दी जाए, इसे लेकर जिला प्रशासन और यूपीडा के अधिकारियों में सोमवार की भी मंथन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed