फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for increase in honorarium and promotion as per rules

मानदेय बढ़ाने और नियम अनुसार प्रोन्नत करने की मांग

Wed, 14 May 2025 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for increase in honorarium and promotion as per rules
हस्तिनापुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुसुम नवल ने की साथ ही संचालन दौराला की सुमन ने किया। उन्होंने विभिन्न मांगोें के संबंधित ज्ञापन कार्यक्रम अधिकररी को दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 20 मई को सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर जल्द ही जनपद की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं इस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगी। इसके लिए सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी जिला अध्यक्ष संतोष परमार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए, गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के पूरे देश में लागू किया जाए, फेस रीडर केवाईसी को बंद किया जाए, इसी तरह पोषाहार वितरण किया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर प्रोन्नत किया जाए, सहायिकाओं की शैक्षिक योग्यता दसवीं पास रखी जाए और उनके नियम अनुसार प्रमोशन किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मानक से अधिक कार्य दिए जा रहे हैं। उनका मानदेय भी नहीं बढ़ाया गया है। सभी मांगों का ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी दिया। इस अवसर पर नरेश, बबीता, शशि त्यागी, अनुराधा, कुसुम, गीता, साबिया, पदमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed