फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for immediate cancellation of permission for the festival fair

Meerut News: उत्सव मेले की अनुमति तुरंत निरस्त करने की मांग

Mon, 16 Mar 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Demand for immediate cancellation of permission for the festival fair
मवाना महोत्सव मेले की अनुमति निरस्त करने की मांग को लेकर एस डी एम को ज्ञापन देते लोग। (मवाना)
- भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष व अन्य ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर के कुछ लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में मवाना उत्सव मेले को दी गई अनुमति को तुरंत निरस्त कर मेले का आयोजन बंद कराने की मांग की है। एसडीएम ने ज्ञापन देने वाले लोगों को बताया कि उनके द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है।
भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान के साथ नगर के हर्ष शर्मा, अमन कुमार, गौरव, सोनू शर्मा, आकाश, धनप्रकाश, आबिद, आसिफ, सलमान आदि लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर में पूर्व में शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जाता था। परंतु उक्त प्रदर्शनी में कई हत्याएं होने के बाद उसे एसडीएम के आदेश के बाद बंद कर दिया गया। अब कुछ व्यक्तियों द्वारा पूर्व में लगने वाले मैदान से कुछ दूरी पर उत्सव मेला लगाने की अनुमति मांगी गई है। जिन्होंने जमीन मालिक, अग्निशमन विभाग, मनोरंजन, बिजली विभाग आदि विभागों से भी अनुमति ले ली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह उक्त मेले का विरोध करते हैं, क्योंकि मेले में गुंडागर्दी, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ व झगड़ा होने का पूरा अंदेशा है। ज्ञापन में कहा है कि मेला लगने वाले स्थान के पास ही देशी शराब का ठेका है। जहां लोग शराब पीकर मेले का माहौल खराब करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं है। ज्ञापन में मवाना महोत्सव मेले को जो अनुमति प्रदान की गई है, उसे तुरंत निरस्त कर मेले का आयोजन बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि उनके द्वारा किसी भी मेले के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति मेले का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।
सीओ पंकज लवानिया ने भी पुलिस की ओर से अनुमति होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed