फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for establishment of High Court Bench in Western Uttar Pradesh

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग

Wed, 20 May 2026 05:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Demand for establishment of High Court Bench in Western Uttar Pradesh
मवाना सिविल बार एसोसियेशन द्वारा राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
- अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए ज्ञापन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए मवाना सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राहुल मलिक को दिया। जिसमें कहा कि विगत लगभग 50 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए अधिवक्ता निरंतर आंदोलन एवं संघर्ष करते आ रहे हैं।

मेरठ से प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी लगभग 700 किलोमीटर है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर स्थित हाईकोर्ट की दूरी मेरठ से लगभग 350 किलोमीटर ही है। यह स्थिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत कष्टदायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में हाईकोर्ट की छह बेंच स्थापित हैं, जबकि उत्तर प्रदेश जैसा विशाल राज्य, जिसकी जनसंख्या लगभग 25 करोड़ है, वहां केवल दो ही बेंच स्थापित हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच का अभाव होने के कारण आम नागरिकों, वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को न्याय प्राप्त करने के लिए अत्यधिक दूरी तय करनी पड़ती है जिससे समय, धन एवं श्रम की अत्यधिक हानि होती है।
विज्ञापन

जनहित एवं न्यायहित में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना अति आवश्यक एवं न्यायसंगत है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, समीर त्यागी, अशोक नागर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed