{"_id":"6a7c9a7d635f0a5d300b654d","slug":"demand-for-construction-of-a-service-road-near-dhanaura-on-the-hapur-bypass-meerut-news-c-72-1-mct1004-157598-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हापुड़ बाईपास पर धनौरा के निकट सर्विस रोड बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हापुड़ बाईपास पर धनौरा के निकट सर्विस रोड बनाने की मांग
विज्ञापन
दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र देते भाजपा सांसद अरुण गो
सांसद अरुण गोविल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
दो सड़क परियोजनाओं को लेकर मंत्री को दिए पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को लेकर सांसद अरुण गोविल ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री दो अलग-अलग पत्र देकर क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति एवं पूर्ण कराने का आग्रह किया है।
सांसद ने हापुड़ बाईपास पर ग्राम धनौरा के निकट उतार-चढ़ाव के लिए सर्विस रोड के निर्माण का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ग आश्रम रोड एवं कठेड़ा मार्ग पर सभी आसपास के गांवों को जोड़ता है। इस अत्यधिक व्यस्त मार्ग पर सर्विस रोड न होने से किसानों और ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत होती है।
समतल पहुंच मार्ग के अभाव में पूर्व में कई गंभीर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनमें अनेक ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने ग्राम दोयमी, धनौरा, खड़खड़ी, असारा, लोटी, मुदाफरा, सरावनी, बझीलपुर-सूदना आदि गांवों के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सर्विस रोड के निर्माण की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
दूसरे पत्र में सांसद ने एनएच-9 से हापुड़-अयादनगर-भटैल मार्ग के लिए प्रवेश और निकास रैंप के शीघ्र निर्माण का मुद्दा केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से लगभग 40 गांवों एवं आसपास के शहरी क्षेत्र की एक लाख से अधिक आबादी का आवागमन होता है। क्षेत्र में तीन इंटर कॉलेज एवं एक डिग्री कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं भी इस मार्ग पर निर्भर हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज दिल्ली एवं अन्य मंडियों तक ले जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। प्रवेश एवं निकास रैंप के अभाव में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से एम्बुलेंस एवं अग्निशमन जैसी आपातकालीन सेवाओं के त्वरित आवागमन में बाधा उत्पन्न होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।