फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for arrest of the accused of attacking the youth

Meerut News: युवक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 28 Mar 2026 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of the accused of attacking the youth
गांव खिर्वा जलालपुर में हमले के मामले में कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण। संवाद
सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में युवक को पीट-पीटकर अधमरा करने के मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शनिवार को पीड़ित पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की जोरदार मांग की। खिर्वा जलालपुर निवासी सोनू पुत्र आस मोहम्मद तीन दिन पहले दुकान पर सामान लेने गया था। वहां कुछ युवकों ने रंजिशन उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और अधमरा कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। शनिवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़े जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed