{"_id":"68113526b4f7f0866f025bb6","slug":"demand-for-arrest-of-accused-of-firing-on-chairman-kithor-news-c-73-1-smrt1028-104057-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पर गोली चलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पर गोली चलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
गन्ना समिति चैयरमेन पर गोली चलाने वाले आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान एसएसपी कार्या
- फोटो : आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई।
माछरा। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के अध्यक्ष वीरेंद्र भाटी के गांव के ही लोगों ने बीते दिनों रंजिश में उस पर फायरिंग कर दी थी। एक गोली समिति अध्यक्ष के सीने को छूते हुए निकल गई थी। उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। सहकारी गन्ना विकास समिति के किसानों ने मंगलवार को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मेरठ को ज्ञापन दिया।
गांव इंद्रपुरा निवासी वीरेंद्र भाटी सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के चेयरमैन हैं। वह दूसरी बार समिति के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए हैं। बीते बृहस्पतिवार को वह अपने गांव इंद्रपुरा से गोविंदपुरी जा रहे थे। रास्ते में शराब के ठेके पर गाड़ी रोककर अपने जानकार से बातचीत करने लगे, तभी गांव के कई लोग आए और चेयरमैन पर फायरिंग कर दी। एक गोली चेयरमेन के सीने से रगड़ खाते हुए निकल गई। घायल अवस्था में उन्हें मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के कार्यालय में किसानों की बैठक हुई। समिति की उपाध्यक्ष गायत्री तोमर की अध्यक्षता में बैठक में किसानों ने कहा कि किठौर थाना पुलिस चेयरमैन वीरेंद्र भाटी के नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करे। अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर असंतोष जाहिर किया। वीरेंद्र भाटी को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके बाद समिति के सदस्य व किसान एसएसपी कार्यालय पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डायरेक्टर तेग सिंह, रकम सिंह, राहुल विकल, जिले सिंह, रेखावती, भोपाल सिंह, योगेंद्र तोमर आदि रहे।