फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for action in case of assault and firing

Meerut News: मारपीट और फायरिंग के मामले में कार्रवाई की मांग

Wed, 03 Jun 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for action in case of assault and firing
सरधना। कालंद गांव निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार को सीओ सरधना को शिकायत पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी अरविंद ने शिकायत में बताया कि 29 मई को वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक उनके घर के आंगन की ओर पेशाब करने लगा। विरोध करने पर आरोपी लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आया। आरोप है कि उसने अरविंद पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। शिकायत में एक आरोपी पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि थाना पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। जबकि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने सीओ को घटना से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया है। सीओ आशुतोष कुमार ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed