फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand arose to name the fair Old Baba, not Old Babu.

Meerut News: मेले का नाम बूढ़ा बाबू नहीं, बूढ़ा बाबा करने की उठी मांग

Thu, 16 Apr 2026 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Demand arose to name the fair Old Baba, not Old Babu.
सरधना। ऐतिहासिक मेले का नाम सही करने के संबंध में ज्ञापन देते समिति के पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका की चेयरपर्सन को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मेले के नाम में संशोधन की मांग उठाई गई है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र मंदिर बूढ़ा बाबा के नाम पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले का नाम नगर पालिका के अभिलेखों में गलत रूप से बूढ़ा बाबू दर्ज कर दिया गया है।

ब्रह्मा बूढ़ा बाबा समिति का आरोप है कि यह त्रुटि सामान्य नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई प्रतीत होती है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इसमें सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि मेले का समय नजदीक आ चुका है, ऐसे में अभिलेखों में दर्ज नाम की त्रुटि को तत्काल प्रभाव से सही किया जाना आवश्यक है। मांग की गई कि बूढ़ा बाबू के स्थान पर सही नाम बूढ़ा बाबा दर्ज किया जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस त्रुटि को ठीक नहीं किया गया और भविष्य में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, दीपक शर्मा, ब्रज मोहन गुप्ता, दीपक जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed