फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dellar was not gave rashan before many months, ruskus

डीलर कई माह से नहीं बांट रहा राशन, हंगामा

Thu, 16 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
dellar was not gave rashan before many months, ruskus
महालवाला मैं राशन की दुकान पर हंगामा करते लोग। - फोटो : KITHOR
किठौर। महलवाला गांव में राशन न मिलने से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने डीलर के विरुद्ध हंगामा किया। आरोप है कि डीलर राशन कार्ड में एंट्री करवाने के बावजूद वितरण नहीं करता है। जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। गांव के लोग बुधवार को राशन लेने पहुंचे तो डीलर नदारद मिला। जिस कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिला उपभोक्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। नीलम, विद्या, मनीषा, सबीना, कविता, छोटी, कैलाशो, माया आदि का आरोप है कि राशन डीलर अरविंद मेरठ अपने आवास पर रहता है उसने उपभोक्ताओं का बॉयोमेट्रिक मशीन एक स्थानीय युवक मुनेश को दे रखी है। जो उपभोक्ताओं को दो दिन बाद राशन वितरण किए जाने का आश्वासन देकर मशीन में एंट्री करा लेता है जबकि एंट्री के बावजूद राशन वितरण नहीं किया जाता। आरोप है कि पिछले कई माह से डीलर ने राशन वितरण नहीं किया है। बुधवार को भी सैकड़ों उपभोक्ता राशन लेने के लिए दुकान पर पहुंचे तो राशन डीलर वहां मौजूद नहीं था। दुकान पर मौजूद मुनेश महिलाओं का आक्रोश देख भाग खड़ा हुआ। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार ने गरीब लोगों को सस्ते दामों में राशन उपलब्ध कराने के लिए इन दुकानों को आवंटित किया लेकिन राशन डीलरों में मनमानी के चलते गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed