{"_id":"6a52653d55cde98fdc0ec9ef","slug":"deliberations-on-the-power-crisis-at-the-bjp-meeting-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112936-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा की बैठक में बिजली संकट पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा की बैठक में बिजली संकट पर मंथन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे में लगातार बनी हुई विद्युत आपूर्ति की समस्या और बार-बार होने वाले फाल्ट को लेकर शनिवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों, उद्योग संचालकों और भाजपा पदाधिकारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल, एसडीओ रूपेश कुमार और जेई अनंत कुमार को मौके पर बुलाकर कस्बे की बिजली व्यवस्था से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से लगातार हो रहे फाल्ट दूर कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी तीन दिनों के भीतर आवश्यक सुधार कार्य कर अधिकांश समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। बैठक में राजीव जैन, रक्षित गर्ग, विनोद सोम, दीपक जैन, अनिल चौधरी, प्रदीप बुद्धिराजा, शगुन जैन, पंकज टाली, ऋषभ जैन, शंकर लोधे, आदीश जैन, अजय जैन, प्रवीण जैन मौजूद रहे।