{"_id":"6414d4fda5087be60b0bd5f7","slug":"delhi-road-was-closed-again-a-quarter-of-an-hour-ago-people-kept-wandering-in-the-night-meerut-news-c-14-1-mrt1004-158740-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सवा घंटा पहले बंद कर दिया दिल्ली रोड, रात में भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सवा घंटा पहले बंद कर दिया दिल्ली रोड, रात में भटकते रहे लोग
विज्ञापन
मेरठ। रैपिड रेल निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने दिल्ली रोड को रविवार तक रात एक बजे से लेकर सुबह छह बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद शुक्रवार रात नियमों का पालन नहीं किया गया। सवा घंटे पहले ही रात में 11:45 बजे ही दिल्ली रोड को बंद कर दिया गया। इसके चलते लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। लोगों ने हंगामा किया तो वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर से निकाला गया। बृहस्पतिवार रात भी अचानक ही दिल्ली रोड को बंद कर दिया गया था। इसके चलते लोग काफी परेशान हुए थे।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली रोड पर रैपिड रेल के निर्माण के चलते अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु (मेवला फ्लाईओवर) और नवीन मंडी के सामने गार्डर रखने की प्रक्रिया चल रही है। इस कारण रैपिड के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार रात में काम करना तय किया था। बृहस्पतिवार रात अचानक दिल्ली रोड बंद कर दिया, लेकिन इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस को नहीं दी। शुक्रवार सुबह रैपिड के अफसरों की चिट्ठी मिली। इसके बाद मीडिया को सूचना दी गई।
यातायात पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात एक बजे से सुबह छह बजे तक दिल्ली रोड बंद करना तय हुआ था, लेकिन शुक्रवार रात सवा घंटे पहले ही रैपिड रेल के कर्मचारियों ने दिल्ली रोड को बंद कर दिया। इतना हीं नहीं, वाहनों को रोकने के लिए बैरियर तक नहीं लगाए गए। लोगों को नवीन मंडी से वापस वाहन मोड़कर लाने पड़े। अव्यवस्था के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि शनिवार रात भी दिल्ली रोड को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
अब समय से पहले बंद नहीं होने देंगे दिल्ली रोड : एसएसपी
रैपिड रेल के कर्मचारियों की मनमानी के बारे में जानकारी लगने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि समय से पहले दिल्ली रोड को बंद नहीं होने देंगे। अगर समय से पहले बंद करेंगे तो पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी। कानून व्यवस्था बनाना पुलिस की जिम्मेदारी है। अगर निर्माण के लिए समय बढ़ना है तो पहले पुलिस को बताएं।