{"_id":"5a7226754f1c1bd34b8b6165","slug":"delhi-road-me-do-kimi-jaam-se-jhooj-rahe-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर दो किमी जाम से जूझे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर दो किमी जाम से जूझे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर गलत तरीके से बने कटों के कारण बुधवार शाम करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन घनघनाए, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद जाम खुलने से राहत मिली।
बुधवार शाम 5:45 बजे घंटाघर चौराहे से लेकर नवीन सब्जी मंडी तक जाम लग गया। कुछ बाइक सवारों ने गलियों से गुजरने की कोशिश की तो वहां भी जाम लग गया। बताया गया कि दिल्ली रोड पर डिवाइडर पर बने अवैध कटों के चलते जाम लगा है। कटों पर कई वाहन मुड़ रहे थे। जिसके चलते जाम लगा। लोगों का कहना है कि दिल्ली रोड पर भारी वाहनों के बंद होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन गलत ढंग से बने कटों के कारण अक्सर जाम लगता है। कटों को बंद कराने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में मंथन हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यहां भी लगा जाम
हापुड़ अड्डे चौराहा, भूमिया पुल, बुढ़ाना गेट, खैरनगर में भी बुधवार को जाम की स्थिति रही। पुलिस का दावा है कि शहर में जाम लगने की सूचना मिलते ही ट्रेमो मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाती है।